Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

गेरुआ फतुआ और लाल पाड़ धोती में शुभेंदु ने दिया बंगाली अस्मिता का संदेश

उन्होंने यह स्पष्ट करने की कोशिश की कि उनकी सरकार वैचारिक रूप से जितनी दृढ़ है, सांस्कृतिक रूप से उतनी ही माटी से जुड़ी है

09 May 2026

गेरुआ फतुआ और लाल पाड़ धोती में शुभेंदु ने दिया बंगाली अस्मिता का संदेश

कोलकाता। ब्रिगेड परेड ग्राउंड के ऐतिहासिक मंच पर जब शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, तो सबकी निगाहें उनके पारंपरिक और प्रतीकात्मक पहनावे पर टिक गईं। सफेद फुल शर्ट या पंजाबी पायजामे में दिखने वाले शुभेंदु ने इस खास मौके के लिए गेरुआ फतुआ और लाल पाड़ वाली सफेद धोती को चुना। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, मुख्यमंत्री का यह वेश महज एक चुनाव नहीं, बल्कि भाजपा की विचारधारा और बंगाली संस्कृति के अनूठे संगम का एक गहरा संदेश था।
शपथ ग्रहण के दौरान शुभेंदु के माथे पर लगा गेरुआ तिलक और आधी बांह का सादा फतुआ सीधे तौर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा की वैचारिक जड़ों से जुड़ाव को दर्शाता है। संघ के कार्यकर्ताओं के बीच सादा फतुआ सादगी और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक माना जाता है। वहीं, सफेद धोती पर लाल किनारा बंगाली लोक-संस्कृति की पहचान है। इस पहनावे के जरिए शुभेंदु ने विपक्ष के उन आरोपों का मौन जवाब दिया, जिनमें भाजपा को बंगाली अस्मिता का विरोधी बताया जा रहा था। उन्होंने यह स्पष्ट करने की कोशिश की कि उनकी सरकार वैचारिक रूप से जितनी दृढ़ है, सांस्कृतिक रूप से उतनी ही माटी से जुड़ी है। 
समारोह में मंत्रिमंडल के अन्य सहयोगियों ने भी वेशभूषा के जरिए इसी तालमेल को आगे बढ़ाया। दिलीप घोष जहां सादे सफेद कुर्ता-पायजामे में नजर आए, वहीं अग्निमित्रा पॉल ने लाल किनारी वाली सफेद साड़ी और भाजपा के दुपट्टे के साथ बंगाली परंपरा का परिचय दिया। निशीथ प्रमाणिक समेत अन्य नवनियुक्त मंत्रियों ने भी गेरुआ और पारंपरिक रंगों को प्राथमिकता दी।
शुभेंदु समर्थकों का मानना है कि चरैवेति (निरंतर चलते रहना) का मंत्र देने वाले मुख्यमंत्री की यह सादगी भरी वेशभूषा उनके जन-नेता होने के दावों को और मजबूती देती है। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि शपथ ग्रहण के इस मंच से भाजपा ने न केवल सत्ता संभाली है, बल्कि पहनावे के प्रतीकों के जरिए बंगाल की नई राजनीतिक और सांस्कृतिक दिशा भी तय कर दी है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


लाल पाड़ धोती में शुभेंदु ने दिया बंगाली अस्मिता का संदेश
उन्होंने यह स्पष्ट करने की कोशिश की कि उनकी सरकार वैचारिक रूप से जितनी दृढ़ है, सांस्कृतिक रूप से उतनी ही माटी से जुड़ी है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News